Friday, August 10, 2018

सजग रहें गलतियां कम होगी

किसी कार्य में सफल होने के लीये सजगता (alertness)
बहुत जरूरी हैं। यदि हम सजग नहीं रहेंगे तो गलतियां होना ही है। हमारे गुरुओं (teachers) ने कहा है की आप गलतियां नहीं करते,बल्कि आप से गलतियां हो जाती है क्योंकि आप सजग नहीं हैं अर्थात आप असावधान हैं।
आपका मन सांत नहीं हैं अर्थात आप पूर्णतः सजग नहीं है।
वहां होकर भी स्वयं उस स्थान पर उपस्थित नहीं है।
जब आप पूर्ण सजग हो जातें हैं,उस जगह उपस्थित रहते है
तब गलतियां नहीं होती है। दरअसल सजगता, एक प्रकार की जागरूकता है। जो हमारे काम के प्रति होनी चाहिए।
जो काम हम कर रहें हैं। यदि उसके प्रति हमारे अंदर जागरूकता होगी, तो हम उसके सभी को जानने का प्रयाश करेंगे और उसे सही ढंग से करने का एक रास्ता हमे  इसी विचार प्रक्रिया में मिल जाएं, जहाँ गलती की बहुत कम गुंजाइश होगी। 
सजगता में रुचि पैदा करें-------
अगर आपके कम में  रूचि है तो  आपसे गलतियां ज्यादा  होँगी। क्योंंंकी किसी   काम में रूचि  होंने से उसके प्रति सजकता अपने आप आ जाती हैं।
यदि आपसे गलतियां होती है तो इसका अर्थ है कि आपकि उसमें रूचि नहीं है । या तो आप कार्य को बदल लेँ ,लेकिन यदि यह संभव नहीं है तो , उस कार्य में दिलचस्पी पैदा करें। यह दिलचस्पी आपकों अपने कार्य को गहराई से जानने में आएगी।
प्रशिक्षण आवश्यक
कई बार हम जो कार्य कर रहे होते है, उसमे प्रशिक्षित न होने के कारण वह कम हमें उबाऊ लगने लगता है और उसमे गलतियों की संभावना ज्यादा होती है। अतः जो भी आपका काम है, उसमे आपका दक्ष होना जरुरी है । भले आप इसके लिए कोई शार्ट टर्म कोर्स करें या दफ़्तर में सीनियर्स से सीखें।
     


                                              धन्यवाद
                                             संजय सिंह

सजग रहें गलतियां कम होगी

किसी कार्य में सफल होने के लीये सजगता (alertness) बहुत जरूरी हैं। यदि हम सजग नहीं रहेंगे तो गलतियां होना ही है। हमारे गुरुओं (teachers) न...